फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली विभाग के विरोध में हंगामा कर किया प्रदर्शन

बिजली विभाग के विरोध में हंगामा कर किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sun, 22 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के विरोध में हंगामा कर किया प्रदर्शन
protest
एक सप्ताह से फुंके बिजली ट्रांसफार्मर न बदलने, एसडीओ की आईडी न खुलने से बिजली कनेक्शन न होने, दस दिन की रीडिंग अधिक लेने आदि के आरोप पर उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर पहुंचे मोहल्ला ढका के उपभोक्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का कहना था कि सप्ताह भर पहले मोहल्ले का बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कई बार शिकायत के बाद भी नहीं बदलवाया गया। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई न मिलने से भारी असुविधा हो रही है। अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अन्य प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ की आईडी न खुलने से नए बिजली कनेक्शन, त्रुटिपूर्ण आ रहे बिजली के बिल सही न होने आदि का आरोप लगाया। एसडीओ शोएब अंसारी ने प्रदर्शनकारियों को फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार शाम तक बदलवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं प्रदर्शनकारी शांत हुए। साथ ही अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में करीजन, जमीला, अजमती, अफसरी, नन्हीं बेगम, हाजी लाडले, अहीद खां, नादिर रजा बरकाती, नबाब हसन, अकरम हुसैन, शारिक, शाहिद, राजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed