{"_id":"5aba5af94f1c1be83f8b55cc","slug":"161522162425-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया मूल्यांकन कार्य
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया मूल्यांकन कार्य
27 पीबीटीपी 4
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पदोन्नति कोटा पूरा होने के बाद ही समायोजन करने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। विरोध प्रदर्शन 28 को भी जारी रहेगा।
राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने राजकीय विद्यालयों में पदोन्नति कोटा पूरा होने के बाद ही शिक्षकों का समायोजन करने समेत अन्य मागों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। इधर मंगलवार को राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई के नेतृत्व में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्रों पर राजकीय शिक्षक शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। संघ की जिलाध्यक्ष सुखविंदर कौर ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 28 मार्च को भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध दर्ज कराने वालों में अर्चना सक्सेना, उपासना वर्मा, भारती दीक्षित, राजेश कुमार, मोहम्मद सऊद अंसारी, लोकेश कुमार, डालचंद गंगवार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।