फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1600 children took out rally for voter awareness

अमरिया में 1600 बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली

Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
1600 children took out rally for voter awareness
अमरिया में मतदान की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को 15 विद्यालयों के 1600 बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली। मतदान की शपथ ली। शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली को दोपहर दो बजे राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया से जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली नेशनल हाईवे पर होते हुए रामलीला मैदान, खजुरिया मजार शरीफ तक पहुंच कर वापस स्कूल परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में छात्र छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर, स्कूटी रैली में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने कस्बे की सभी गलियों में घूम कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम सक्सेना, अजय सक्सेना, आर पी गंगवार, देवेन्द्र पाल गंगवार, उसमान अहमद , वारिस अली, विजय कुमार, आफाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed