{"_id":"66f6ee409607c4295d013602","slug":"16-players-selected-in-zonal-cricket-team-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123117-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडलीय क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडलीय क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलीय क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विद्यालयीय मंडलीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। इसमें बरेली, बदायूं और पीलीभीत के विभिन्न स्कूलों के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं तथा पीलीभीत जनपद के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय विद्याललीय बालक वर्ग की टीम में पीलीभीत से विजय गंगवार, सार्थक पाल, शुभम विश्वास, मोहम्मद शमी, मिनहाज अली खान ,अभिषेक, आयुष प्रतिभागियों का चयन किया गया।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित प्रतिभागी आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट बालक वर्ग अंडर-14 प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक जय हिंद मौर्य ने किया।
विज्ञापन
निर्णायकों में अमन वर्मा, प्रशांत शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, हरिओम शर्मा, यासीन अहमद ,जयप्रकाश , बदायूं से देवेंद्र ,सीपी सिंह, बरेली से शहीद राजा खान, पीलीभीत से खेमकरन ,गजेंद्र पाल, अमित वर्मा आदि अध्यापक उपस्थित थे।