{"_id":"6548e6fc0d1d125bcf09c4b4","slug":"16-blos-absent-one-day-salary-deducted-from-supervisor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-7171-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गैरहाजिर 16 बीएलओ, सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गैरहाजिर 16 बीएलओ, सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बूथों पर ड्यूटी न करना जिले के कई बीएलओ को भारी पड़ गया। डीएम के निर्देश पर मनमानी करने वाले बीएलओ और लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया गया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
डीएम के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया। आदेश के बाद भी कई बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे। जब अफसर बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे तो लापरवाह बीएलओ की पोल खुल गई।
साथ ही सुपरवाइजर भी नहीं मिले। अफसरों ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने गैर हाजिर बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि गैर हाजिर हीरेंद्र देव, सीमा बी, रामबेटी, मंजू रानी, लालता प्रसाद, सोनी, अनीता, गुफरान, गिरजाशंकर, राजेंद्र, सुरेश कुमार, मोहित पांडेय, नवनीत कुमार, अंजली राठी, अनुपम त्रिपाठी, रूबीना आदि बीएलओ व सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन/मानदेय काटा जा रहा है।