फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   157 students pass in national income and qualification -based scholarship examination

Pilibhit News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 157 विद्यार्थी पास

Fri, 26 Apr 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
157 students pass in national income and qualification -based scholarship examination
कंपोजिट स्कूल कैच के सबसे अधिक 19 छात्र हुए पास
विज्ञापन

पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 157 विद्यार्थियों ने बाजी मारी। एसटी वर्ग को आवंटित तीन सीटों को छोड़कर जिले का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षा के सफल छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह निर्धारित छात्रवृत्ति दी जाती है।
जिले को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 160 सीट आवंटित थीं। परीक्षा में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के 157 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और उनके शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जिले भर में सबसे ज्यादा मरौरी ब्लाक के कंपोजिट स्कूल कैच के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुछ माह पूर्व कक्षा-आठ में पढ़ने विद्यार्थियों के फाॅर्म भरवाए गए थे। शिक्षकों ने मेहनत कर बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई। परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। कंपोजिट स्कूल बरहा के 10, टाह पौटा जूनियर स्कूल के छह, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल मगरासा के चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल गाजना कटैया के तीन छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जिला समन्वयक राकेश पटेल ने जिले भर के राष्ट्रीय आयु एवं योग्यता आधारित परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के हिसाब से 160 सीटें थीं। 157 छात्र सफल हुए। एसटी वर्ग के विद्यार्थी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed