{"_id":"5d30baca8ebc3e6cf4709286","slug":"15634746013-pilibhit-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल: बाढ़ में लोगों के बहने की सूचना पर दौड़ी बचाव टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल: बाढ़ में लोगों के बहने की सूचना पर दौड़ी बचाव टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस और प्रशासन की टीम ने गुरुवार को आपदा में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी को लेकर जिले में सदर तहसील के अलावा अमरिया और कलीनगर में मॉकड्रिल किया। इसमें अफसरों ने देखा कि कहां किस काम में कितना समय लग रहा है।
तहसील सदर के खकरा नदी पर हुई मॉकड्रिल के दौरान नदी में कई लोगों के बाढ़ में बहने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बचाव दल और अधिकारी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। रेसक्यू करके सभी को बचा लिया गया। हालांकि बाद में पता चला कि यह आपदा से पूर्व राहत कार्यों की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल था। मौजूद दर्शक भी कुछ समय के लिए नहीं समझ पाए कि यह प्रदर्शन मॉकड्रिल का हिस्सा है या वास्तविकता। इस दौरान एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, तहसीलदार विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
माधोटांडा। सिंचाई विभाग के बाइफरकेशन में बाढ़ एवं बचाव राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। डूबते लोगों को बचाने व तत्काल इलाज करने का भी रिहर्सल किया गया। एसएसबी के नगरिया कट के बचाव एवं राहत दल ने और टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के वन कर्मियों ने मॉकड्रिल की शुरूआत की। एसएसबी की रेस्क्यू टीम ने मोटरवोट और तैरकर बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकाला। वन विभाग और एसएसबी की रेस्क्यू टीम ने डूब रहे दो मवेशियों को बचाने का प्रदर्शन किया। इस मौकेे पर एसडीएम चंद्रभान सिंह, एसडीएम जंगबहादुर यादव, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ध्रुव नारायण समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम निसरा में रेस्क्यू अभियान के तहत डूब रहे तीन लोगों को पीएसी के जवानों के साथ सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने स्वयं मोटर बोट से पानी में उतर लोगों को बचाने व अस्थाई बाढ़ राहत आपदा केंद्र पहुंचाने का प्रदर्शन किया। गंभीर मरीज को सीएससी अमरिया रेफर किया गया। रिहर्सल के दौरान एडीएम देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। तीन युवकों की इलाज में लापरवाही पर जाम किए गए हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को भी अमरिया एसएचओ कमल सिंह फोर्स के साथ पहुंच खुलवाने का प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय स्थिति आपदा कंट्रोल रूम से डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, एडीएम अतुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु आदि अफसर मॉकड्रिल की निगरानी करते रहे।