फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कब्जामुक्त कराई गई वन भूमि पर लहराएगी हरियाली

कब्जामुक्त कराई गई वन भूमि पर लहराएगी हरियाली

Sat, 13 Jul 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
कब्जामुक्त कराई गई वन भूमि पर लहराएगी हरियाली
पीलीभीत। बराही रेंज के अंतर्गत वीरखेड़ा क्षेत्र में वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा चला आ रहा था। पिछले साल अफसरों ने सख्ती कर करीब 75 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया था। इधर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुए पौधरोपण अभियान के तहत इस भूमि पर करीब 82 हजार पौधों लगाए जाएंगे इसके लिए गड्ढों का खोदने का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व का जंगल 73 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है। वहीं जंगल क्षेत्र का काफी हिस्से अवैध कब्जेदारों के कब्जे में है। इसको लेकर विभागीय प्रयास जारी है, लेकिन लंबे समय से जमे होने के चलते कब्जा हटाना विभाग के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। इधर जंगल क्षेत्र में बढ़ रही बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या के चलते जंगल का दायरा बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते वन भूमि से कब्जे हटाने की कवायद तेज की गई थी। पिछले साल बराही रेंज के वीरखेड़ा क्षेत्र करीब 75 हजार हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया था। जिसमें पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए करीब 82500 गड्ढों का खुदान कराया गया है। पौधरोपण अभियान के तहत जल्द ही पौधे लगाए जाएंगे। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि पूर्व में वीरखेड़ा क्षेत्र में कब्जामुक्त कराई गई 75 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed