{"_id":"5d28c5b68ebc3e6d046f6fe4","slug":"15629531138-pilibhit-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बारिश में गश्त में हुई ढिलाई तो घुसपैठ करेंगे शिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बारिश में गश्त में हुई ढिलाई तो घुसपैठ करेंगे शिकारी’
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून के दौरान जंगल में शिकारी सक्रिय न हो सकें, इसके लिए वन विभाग गंभीर हुआ है। आपरेशन मानसून काल की शुरुआत कर दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर ने मातहतों को गश्त के दौरान किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना है, इसके दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
मानसून सक्रिय होने के साथ ही जंगल क्षेत्र में अवैध घुसपैठ की घटनाएं बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाते हुए शिकारी भी आसानी से सक्रिय हो जाते हैं। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने मंथन करने के बाद रणनीति बनाई है। आपरेशन मानसून काल के तहत 13 बिंदुओं को शामिल किया है। समस्त कर्मचारियों को इसी के अनुसार गश्त के दौरान शिकारियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार का कहना है कि मानसून के दौरान जंगल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अवैध घुसपैठ रोकने के लिए मानसून काल आपरेशन शुरू हो चुका है। मातहतों को इससे जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जा चुकी है। अफसर खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।