{"_id":"5d28c5b38ebc3e6cf4708cc0","slug":"15629531103-pilibhit-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं लगेगा जाम, पालिका बनाएगी पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं लगेगा जाम, पालिका बनाएगी पार्किंग स्थल
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर लगने वाला जाम हर किसी के लिए नासूर बनता जा रहा है। वाहनों की बढ़ती तादाद और नो इंट्री में घुसते बड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण तो बनते ही हैं, शहर में एक अदद पार्किंग स्थल न होना भी समस्या का एक प्रमुख कारण है। इधर अब डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने शहर के मीना बाजार में पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय किया है।
शहर में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या ने सड़कों को सिकोड़कर रख दिया है। वहीं पार्किंग न होने से सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहन अब जाम लगाने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। यह समस्या शहर के भीतर तो है ही, साथ ही स्टेडियम रोड भी रोज जाम के झाम में घिरता आ रहा है। इन सब समस्याओं के पीछे शहर में एक अदद पार्किंग न होना प्रमुख कारण माना जा रहा है। इधर कुछ दिन पूर्व डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शहर में भ्रमण के दौरान पार्किंग न होना बताया। जिस पर उन्होंने पालिका प्रशासन से पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड स्थित मीना बाजार को पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय किया है। पालिका प्रशासन के मुताबिक श्रावण मास शुरू होने से पूर्व ही पार्किंग स्थल बना दिया जाएगा।
इन स्थानों पर जाम से मिलेगा छुटकारा
- स्टेशन चौराहा, थाना सुनगढ़ी के सामने, गैस चौराहा, चावला चौराहा, मेन मार्केट, नीबू मंडी, जेपी रोड
शहर के मीना बाजार को पार्किंग स्थल बनाने को कहा गया है। इसकी जरूरत भी थी। श्रावण मास शुरू होने से पूर्व पार्किंग स्थल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
-विमला जायसवाल, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद