फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आबादी क्षेत्र में घुसा चार फिट लंबा मगरमच्छ, मची अफरा तफरी

घर के बाहर पहुंचा चार फुट लंबा मगरमच्छ, अफरातफरी

Sat, 13 Jul 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में घुसा चार फिट लंबा मगरमच्छ, मची अफरा तफरी
माधोटांडा (पीलीभीत)। नदी से बाहर निकलकर चार फुट लंबा मगरमच्छ गुरुवार रात कस्बे के पावर कॉरपोरेशन के सब स्टेशन के नजदीक कॉलोनी के एक मकान के बाहर पहुंच गया। उधर से गुजर रहे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने कॉलोनी के लोगों को आगाह किया। बाद में कॉलोनी वासियों की मदद से मगरमच्छ को झाड़ियों की ओर खदेड़ दिया गया। सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर माधोटांडा क्षेत्र से होकर गुजरती है। डैम में मगरमच्छ हैं। नदी में पानी के बहाव के चलते मगरमच्छ निकल आते है। बारिश के कारण मगरमच्छ नदी, तालाबों से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। गुरुवार रात मगरमच्छ कॉलोनी में त्रिलोक सिंह के मकान के बाहर पहुंच गया। डॉयल 100 के पुलिसकर्मियों की मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो उन्होंने वाहन रोक लिया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को खदेड़ा गया तो वह इलाके में झाड़ियों में जाकर छिप गया। शाम तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


नहर के रास्ते आते रहे हैं मगरमच्छ और अन्य वन्यजीव
माधोटांडा (पीलीभीत) कस्बे से सटे इलाके में सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर है। इसपर जंगलझाड़ी खड़ी हुई हैं। जिसके चलते बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच जातेे है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को गंभीर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रिलोक सिंह

सूचना के बाद भी गंभीर नहीं हुआ वन विभाग
मगरमच्छ की दस्तक के बाद रात को ही वन विभाग को सूचना दे दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी छोटे-छोटे बच्चों ने लिए मुसीबत बन सकती है।

- सादिक मियां

मगरमच्छ की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। अगर ऐसा कोई मामला है तो संबंधित क्षेत्र के वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जाएगी। मगरमच्छ की मौजूदगी होने पर रेस्क्यू कराया जाएगा।
- साजिद हसन, प्रभारी रेंजर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed