{"_id":"5d2779c98ebc3e6ca56c2ddc","slug":"156286814012-pilibhit-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय के क्षतिग्रस्त पिलर की कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय के क्षतिग्रस्त पिलर की कराई मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महिला चिकित्सालय भवन का निर्माण के दौरान एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने आनन-फानन में पिलर की मरम्मत करवा दी, ताकि निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न न लग सके।
नगर में महिला चिकित्सालय के पुराने भवन को नीलाम कर उसके स्थान पर करीब छह करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। धीमीगति से हो रहे निर्माण में बृहस्पतिवार को निर्माण कराया गया एक पिलर नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में पिलर की मरम्मत करवा दी गई। मौके पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया कि पिलर का निर्माण बुधवार को करवाया गया था। बरसात के चलते पिलर में पानी न भर जाए। इसको लेकर उसके चारों ओर लगी सपोर्ट को बृहस्पतिवार को हटवा दिया गया। पिलर का कुछ हिस्सा टूट गया था। उसकी फिनिशिंग करवा दी गई है। ब्यूरो