{"_id":"5d1a4e798ebc3e3c81678de7","slug":"15620050911659-pilibhit-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में मिठास घोलेगी बीसलपुर की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका में मिठास घोलेगी बीसलपुर की चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल 59 हजार क्विंटल चीनी का निर्यात करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। विभागीय आदेश भी प्राप्त हो गया है। चीनी का निर्यात मंगलवार से शुरू हो जाएगा। चीनी मिल के जीएम एसडी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने मिल को 59 हजार क्विंटल चीनी श्रीलंका के लिए निर्यात करने की अनुमति दे दी है। चीनी मिल संघ के एमडी विमल दुबे का भी इस बाबत आदेश मिल गया है। चीनी की डिलीवरी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीएम ने बताया कि मिल इतिहास में पहली बार यहां की चीनी विदेश जा रही है। इसका भुगतान केंद्र सरकार के माध्यम से प्राप्त होगा। गोदाम प्रभारी शशिकांत मिश्रा को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन