फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुसीबत का करें डटके मुकाबला, पुलिस हर वक्त मदद को तैयार

मुसीबत का करें डटके मुकाबला, पुलिस हर वक्त मदद को तैयार

Tue, 02 Jul 2019 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
मुसीबत का करें डटके मुकाबला, पुलिस हर वक्त मदद को तैयार
पीलीभीत। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, निडर और मुसीबत के वक्त पुलिस हेल्पलाइन की मदद लेने को जागरूक किया। कहा कि पुलिस हर वक्त छात्राओं की मदद को तत्पर है। कार्यक्रम में कक्षा छह से नौ तक की छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई गोष्ठी में 150 छात्राएं शामिल हुईं। एएसपी रोहित मिश्र, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्या बबीता रानी समेत शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में बताया गया। एएसपी ने कहा कि अगर उनके साथ कोई गलत व्यवहार करता है, तो इसको नजर अंदाज न करें। इस पर तत्काल एक्शन लिया जाए। यह भी बताया गया कि उनको किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। डायल 100, 1090 समेत कई हेल्पलाइनों की भी जानकारी दी गई। मुसीबत के समय में वह किस तरह से पुलिस की मद्द ले सकती हैं, विस्तार से बताया गया। पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त अभियान के बारे में भी समझाया गया। इधर, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी महिला कॉलेजों में जाकर छात्राओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed