फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विदेशी मेहमानों ने त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर का महत्व जाना

विदेशी मेहमानों ने त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर का महत्व जाना

Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों ने त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर का महत्व जाना
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विदेशी मेहमानों ने शनिवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के दर्शन किए और मंदिर के महत्व को जाना। इस दौरान मंदिर कमेटी के विदेशी मेहमानों का तिलक लगाकर और फूल माला भेंट कर स्वागत किया।

खेकड़ा क्षेत्र का बड़ागांव धर्म नगरी के नाम से मशहूर है। देश ही नही अपितु विदेशों में भी त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर की बड़ी मान्यता है। प्रत्येक वर्ष विदेशी मेहमान बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में दर्शन करने आते हैं। साथ ही विदेशी छात्र भी यहां पर शोध के लिए आते रहते हैं। शनिवार को 30 महिला और पुरुष विदेशी मेहमानों का जत्था डॉ. चैपल के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में पहुंचा। मंदिर में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन, दिनेश जैन आदि ने मेहमानों का तिलक लगा पुष्प वर्षा कर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। इसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों के साथ मेहमानों ने भगवान पार्श्वनाथ की 232 फुट ऊंची प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर में बने वृद्ध आश्रम में रहे रहे वृद्धों से हाल चाल जाना और शाम के समय लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed