फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान बीज

50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान बीज

Sun, 03 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान बीज
50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान बीज
विज्ञापन

जिले के सभी बीज गोदामों से हो रहा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
खरीफ में धान की फसल बोने के लिए कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया गया है। धान का यह बीज सभी बीज गोदामों पर मौजूद है। अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में भेजी जाएगी।

गेहूं और गन्ने की कटाई के बाद अब किसानों ने धान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पौधा डालने का काम शुरू हो गया है। किसानों को अच्छा एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बीज गोदामों पर बीज की व्यवस्था की है। यहां किसान पूरी धनराशि जमा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान की 50 प्रतिशत धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर पीआर-121, एनडीआर 3112 प्रजाति का बीज 3520 रुपये प्रति क्विंटल एवं हाईब्रिज प्रजाति सवा 127, यूएस 382, यूएस 312 एवं एराईड 6444 बीज 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है। दोनों प्रकार के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है। किसी भी राजकीय बीज भंडार से बीज लेने पर अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। उपनिदेशक ने किसानों ने योजना का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed