फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आया है यीशु आया है....

आया है यीशु आया है....

Mon, 25 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
आया है यीशु आया है....
xmas - फोटो : amar ujala
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व
विज्ञापन

प्रार्थना सभाओं में दिया शांति व प्रेम का संदेश
क्रिसमस केक खिलाकर दीं बधाईयां


पीलीभीत। जिले भर में सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। जिसमें धर्म गुरुओं ने शांति, प्रेम, सेवा और स्नेह का संदेश दिया। वहीं लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। गिरजाघरों में खासी रौनक रही।
शहर स्थित सेंट एलॉसियस चर्च में फादर पायस मैनेजिज ने प्रार्थना सभा में कहा कि प्रभु यीशु ने अंधेरे में डूबी इस दुनिया को अपने प्रकाश से रोशन किया है और इसके लिए हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे। लोगों को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान चांदनी, रोशनी, सोनी आदि ने कैरल्स सांग प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। केक काटकर खुशियां मनाई गई। शहर के सिविल लाइंस नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च में फादर ए प्रभाकरन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु का गुणगान किया। कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें त्याग और बलिदान की भी प्रेरणा देता है। चर्च में पर्व को लेकर पूरे दिन खासी रौनक रही। लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी और उपहार दिए। ब्रह्मचारी घाट रोड स्थित प्राचीन क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में फादर जे हरमन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति का पैगाम दिया। जब वह दुनिया में आए तो सब तरफ अशांति का माहौल था। प्रभु यीशु ने लोगों को सेवा करने की प्रेरणा दी। प्रार्थना सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इधर सभी गिरजाघरों का आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियों आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे दिन बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इधर मॉम्स प्राइड स्कूल में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान टैलेंट शो हुआ। जिसके माध्यम से बच्चों ने कला, हास्य, जादुई हुनर दिखाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। इसमें अभिषेक व जतिन क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। जबकि प्राची, खुशी व आन्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्ले ग्रुप के बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने बच्चों के साथ केक काटा और क्रिसमस से जुड़ी जानकारियां दी। इस मौके पर प्रबंधक निशांत गोस्वामी, इरफान अंसारी, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। सेंट जोसेफ में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना में नगर के अलावा आसपास क्षेत्र के ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे। पुरोहित फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने अमन व शांति के लिए दुआएं की। स्कूल के बच्चों व अभिभावकों सहित नगर के कई प्रमुख लोग क्रिसमस की शुभकामनाएं देने को पहुंचे। प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति ने सभी का स्वागत किया। फादर नवीन की देखरेख में बनाई गई ईसा मसीह के जन्म से संबधित क्रिब झांकी को सभी ने सराहा। फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने संबोधन में कहा कि जब दुनिया में ज्यादा पाप बढ़ गया तो उसको मिटाने के लिए ईश्वर ने अपने पुत्र को धरती पर भेजा। यहां प्रभु यीशु को बड़े-बड़े कष्ट झोलने पड़े, लेकिन उन्होंने माफ कर देने का सबक सब को सिखाया। इस मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से जाया गया। घरों में पकवान बनाए गए। सोमवार अपराह्न सेंट जोसेफ में हुए कार्यक्रम में कैरल सिंगिग हुआ। पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, विजयपाल सिंह विक्की, समरवीर सिंह, मुक्ता जैन, मोहम्मद उमर खां, विपिन खंडेलवाल, सुनील आर्य आदि मौजूद रहे। रोहित सिंह की गायक मंडली ने कैरल सिंगिंग कर सभी का मन मोह लिया। पर्व को लेकर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला रामनगर स्थित फुल गास्पल पेंटी कॉस्टल चर्च में सोमवार सुबह दस बजे क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। पादरी एम मैथ्यू ने प्रार्थना सभा कराई और केक काटा। कार्यक्रम के तहत क्रिसमस ट्री भी बनाया गया। उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। एक दूसरे को उपहार भी दिए गए। इस मौके पर चर्च में सजावट व प्रकाश का विशेष ंबंदोबस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed