{"_id":"5a070bd54f1c1b8d698bac58","slug":"151510411221-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन करने पर कसा कानूनी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन करने पर कसा कानूनी शिकंजा
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अाचार संहिता का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका उड़न दस्ता के अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पीलीभीत। मकान की दीवारों से लेकर बिजली के पोलों तक हर स्थान पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे नगर निकाय प्रत्याशियों और उनके परिवार के लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। एसपी ने मामला संज्ञान में आने पर दस के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार -प्रसार सामग्री को मनमाने ढंग से लगवा रखा था। खास बात रही कि इसकी कोई अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई, उधर प्रशासनिक अफसर भी हालात बदतर होने के बाद भी मूकदर्शक बनें रहे। अभिलेखों में आचार संहिता का पालन कराया जाता रहा। नौ नवंबर को अमर उजाला ने आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे नेताओं के फ्लैक्स, होर्डिंग्स नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसको एसपी कलानिधि नैथानी ने संज्ञान में लेेकर जांच कराई। इसमें जगह-जगह प्रचार सामग्री बिना अनुमति लगी पाई गई।
शुक्रवार देर रात मामले में नगर पालिका की उड़न दस्ता टीम के अध्यक्ष आरके शर्मा की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिव्या मिश्रा, सपा प्रत्याशी प्रियंका कौशिश, उनके पति अवनेश कौशिक, बसपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी, आप प्रत्याशी हिना जिलानी, निर्दलीय प्रत्याशी विमला जायसवाल, कांति बहेलिया, डॉली दास, चांद मियां बांसुरी वाले और इरम मलिक को नामजद किया है। एसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ कार्रवाई कराई गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।