{"_id":"5937ed0a4f1c1bcb228b4573","slug":"151496837386-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
07 पीबीटीपी 17,18
मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल
पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर से नौगवां पकड़िया गांव के दबंग ने पहले 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर दबंग ने साथियों संग मजदूर के घर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव निवासी दलित दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन साल पहले वह परिवार के साथ आकर आसाम चौराहा पर ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रहने लगा। यहां पर रहने के लिए नौगवां पकड़िया गांव के प्रेमपाल ने उससे किस्तों में 50 हजार रुपये भी लिए। इसके बाद पिछले कई दिनों ने प्रेमपाल दोबारा 50 हजार की मांग करने लगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी बुधवार सुबह अपने साथियों संग घर आ धमका। गाली गलौज करते हुए पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। लोहेे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंची पत्नी सुखदेई व बेटी प्रियंका से भी मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। आरोपी से जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि आरोपी अक्सर दबंगई करता रहता है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रेमपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।