{"_id":"5937ea3b4f1c1b85508b458d","slug":"151496836667-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ कार्यालय के स्टोर की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ कार्यालय के स्टोर की शुरू हुई जांच
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय के स्टोर को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए डीएम ने जाच के आदेश दिए थे। इस पर जांच अधिकारी तहसीलदार ने स्टोर खुलवाकर जांच शुरू कर दी है।
डीपीआरओ कार्यालय के स्टोर का चार्ज लिपिक प्रदीप कुमार था जिसे कुछ साल पूर्व दूसरी लिपिक को हस्तांतरित करने के आदेश डीपीआरओ ने किए थे। अभी तक स्टोर का चार्ज हस्तांतरित नहीं हो सका। डीपीआरओ ने मामले की जानकारी डीएम को दी थी जिसपर डीएम ने तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर स्टोर की जांच कराकर चार्ज हस्तांतरित कराने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार सदर विमल शुक्ला, एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे और दोनों लिपिकों की मौजूदगी में स्टोर खुलवाकर जांच शुरू की। तहसीलदार ने स्टोर में मौजूद सामग्री की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सामग्री की सूची बनने के बाद चार्ज हैंडओवर कराया जाएगा।