फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   150 lights will enlight the area

बरखेड़ा क्षेत्र में लगेंगी 150 सोलर लाइटें

Sun, 31 Jan 2016 08:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 31 Jan 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
150 lights will enlight the area
बरखेड़ा विकास खंड के गांव जल्द सोलर लाइटों से जगमग होंगे। इसके लिए पिछले दिनों केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इंडियन ऑयल कॉपोरेशन को सीआरएस से धन आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव पर इंडियन ऑयल ने इसके लिए 34 लाख रुपये देने स्वीकृति प्रदान की थी। इंडियन ऑयल से स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान को पत्र लिखा था। केंद्रीय मंत्री के पत्र पर विभाग ने बरखेड़ा विकास खंड में 150 सोलर लाइटें लगाने के लिए गांव का चयन शुरू कराया था। गांव का चयन होते ही सूची केंद्रीय मंत्री के माध्यम से इंडियन ऑयल को भेज दी जाएगी। इसके बाद नेडा के माध्यम से चिन्हित किए गए गांवों में सोलर लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच को पहुंचेंगे इंडियन ऑयल के मैनेजर
बरखेड़ा ब्लाक में सोलर लाइटों की स्थापना के संबंध में पांच फरवरी को इंडियन ऑयल के सीनियर मैनेजर राकेश आर्य पीलीभीत पहुंचेंगे। यहां वह कंपनी की ओर से 17 लाख रुपये का चेक डीएम को सौंपेंगे। यहां बता दें कि सौंपा जाने वाला चेक कुल स्वीकृति धनराशि की प्रथम किश्त के रूप में दिया जाएगा। शेष 17 लाख का चेक बाद देने का प्रस्ताव है। पीडी/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से 150 लाइटें लगवाने को गांव का चयन किया जा रहा है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed