{"_id":"5935581b4f1c1b53508b4580","slug":"14966682019-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सक, छह कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सक, छह कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। एसडीएम शशि भूषण राय को सीएचसी के निरीक्षण में संविदा चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन दो माह से गैरहाजिर मिले। जबकि आयुष चिकित्सक, लिपिक सहित पांच कर्मचारी सोमवार को गैरहाजिर पाए गए। लेबर रूम और वार्ड में गंदगी मिली। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को स्थिति सुधारने की चेतावनी दी है। गैरहाजिर चिकित्सक को नोटिस देने के बाद भी उपस्थित न होने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई कराने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए हैं।
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे एसडीएम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आयुष चिकित्सक डॉ. देवेश गिरि, लिपिक हरप्रसाद, स्टाफ नर्स मेल संजीव कुमार, अनुज पांडेय, आयुष फार्मेसिस्ट रसखान गैरहाजिर मिले। संविदा चिकित्सक माह अप्रैल से गैरहाजिर पाए गए। अप्रैल माह से गैरहाजिर चल रहे चिकित्सक के संबंध में सीएचसी अधीक्षक ने एसडीएम को बताया कि लापरवाह चिकित्सक को दो नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस पर एसडीएम ने लापरवाह चिकित्सक की सेवा समाप्ति कराने की कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। लेबर रूम और वार्डों में गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को स्थिति सुधरवाने की चेतावनी दी। चिकित्सक और कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निरीक्षण को लेकर सीएचसी स्टाफ में हड़कंप मचा रहा।