{"_id":"5932b6ff4f1c1b94098b4577","slug":"1496495882201394-198-10-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1394 विद्यार्थियों में 198 ने हासिल किए 10 सीजीपीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1394 विद्यार्थियों में 198 ने हासिल किए 10 सीजीपीए
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। जिले के 15 विद्यालयों के कुल 1394 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से सभी उत्तीर्ण हुए हैं। इन परीक्षार्थियों में 198 ने 10 सीजीपीए () अंक हासिल किए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल में जमकर धमाल मचाया और एक दूसरे को बधाई दी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 10वीं का परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने स्कूूल कॉलेजों में पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद वेबसाइट खोलकर रिजल्ट की जानकारी करने में जुट गए। जैसे-जैसे परीक्षा परिणाम की जानकारी होती गई बच्चों में उत्साह बढ़ता गया। लगभग एक घंटे में सभी स्कूलों की स्थिति साफ हो गई। किसी भी स्कूल में कोई फेल नहीं हुआ। सभी 15 स्कूूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं ने भी जमकर जश्न मनाया। इसको लेकर स्कूल कॉलेजों में काफी गहमा-गहमी रही। वहीं प्रबंधन एवं स्टॉफ अपने स्कूूल की स्थिति का आंकलन करने में जुटे रहे। शनिवार को आए इस परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक 219 विद्यार्थी बेनहर कॉलेज के थे। जिसमें 51 ने 10 सीजीपीए हासिल किए जबकि सबसे कम 35 छात्र केंद्रीय विद्यालय के थे, जिसमेें पांच ने 10 सीजीपीए हासिल किए।