{"_id":"5cdefdf4bdec2207843bfb10","slug":"141558117876-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की तीन टीमें रखेगी शावक पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की तीन टीमें रखेगी शावक पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा की सीमा में गुरुवार शाम एक शावक को घूमते देखा गया। शावक पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की तीनों टीमें क्षेत्र में सक्रिय की गई हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से क्षेत्र में चार कैमरे लगाए जाएंगे। पांच दिन पहले इसी गांव की सीमा में दो ग्रामीणों पर हमले के बाद एक बाघिन को बेहोश करके पिंजरे में कैद किया गया था। अनुमान है कि क्षेत्र में घूमते देखा गया शावक उसी बाघिन का होगा।
टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के जंगल से बाहर निकली बाघिन पांच दिन पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा गांव की सीमा में पहुंच गई थी। जहां बाघिन ने खेतों में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमलाकर घायल कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन अफसरों ने घेराबंदी कर बाघिन को बेहोश करने के बाद पिंजरे में कैद कर लिया था। बाद में उसे लखनऊ चिड़िया घर भेज दिया गया। इधर, गुरुवार शाम खजुरिया पचपेड़ा गांव की सीमा में खेत पर गन्ने की गुड़ाई कर रहे कुछ ग्रामीणों ने एक शावक को घूमते देखा। शावक को देखकर घबराए ग्रामीणों ने सूचना क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी। ग्रामीणों की भीड़ भी खेतों की ओर पहुंच गई। इधर, शावक की जानकारी होते ही अफसरों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। इसके बाद वनकर्मियों की तीन टीमों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया है, जो शावक पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।