फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसानों को अब मांगना नहीं, छीनना होगा अपना हक: वीएम

किसानों को अब मांगना नहीं, छीनना होगा अपना हक: वीएम

Mon, 17 Dec 2018 06:59 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
किसानों को अब मांगना नहीं, छीनना होगा अपना हक: वीएम
किसानों को अब छीनना होगा अपना हक: वीएम
विज्ञापन

किसान मजदूर पार्टी के मुखिया ने की प्रेसवार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अगर किसानों के साथ वादा खिलाफी की तो 2019 के चुनाव में जनता उसका बदला वोट की ताकत से ले लेगी। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम फसल का चाहिए। संसद में बिल पास हो। रेट तय हो ताकि अगली पीढ़ी का रास्ता साफ हो।

रविवार शाम को नगर में पत्रकारों से वार्ता में किसान नेता ने सबसे पहले दिल्ली में पिछले दिनों हुए कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी पर आभार व्यक्त किया। फिर कहा कि एकता में ताकत होती है। किसानों को हक को छीनने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी चार लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ करने की बात कह रहे हैं। किसानों का कर्ज तो इससे कहीं काफी कम है। सभी माफ होना चाहिए। मोदी ने डेढ़ गुना फसल का दाम देने का वादा किया। किसान को फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य चाहिए। दूध के रेट भी सही हो। इसे संसद में पास कराने की जरूरत है। ताकि किसान की अगली पीढ़ी का रास्ता साफ हो। नई पीढ़ी किसानी में मन लगाए। अगर वादा खिलाफी हुई तब इसकी तस्वीर 2019 के चुनाव में साफ देखने को मिलेगी। गन्ना मूल्य पर ब्याज पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी 21 महीने बाद इसका निस्तारण नहीं हुआ है। गन्ना मूल्य और गन्ना मूल्य पर ब्याज का मामला तो हाईकोर्ट से निपट जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed