{"_id":"5b16e2eb4f1c1bf26e8b665c","slug":"141528226539-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती माता करे पुकार, हरियाली से करो श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती माता करे पुकार, हरियाली से करो श्रृंगार
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
05 पीबीटीपी 7, 13, 30
धरती माता करे पुकार, हरियाली से करो श्रृंगार
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम
क्रासर...
डीएम एसपी ने गोमती उद्गम स्थल पर किया पौधरोपण
क्रासर...
शहर में शिव सैनिकों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। डीएम व एसपी ने गोमती उद्गम स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं वन महकमे के वनकर्मियों ने चूका बीच आदि में अभियान चलाकर साफ सफाई की और पौधे रोपे। शिवसेना ने पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शहर में शिवसेना के बैनर तले शिव सैनिकों ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान शिव सैनिक हाथों में पौधा लेकर पर्यावरण संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। रैली के बाद शिवसैनिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर शहर में बेहतर साफ सफाई के साथ पौधरोपण कराने की मांग की। इस मौके पर नगराध्यक्ष शैली शर्मा, वार्ड सदस्य अवतार सिंह मोनू, जिला उप प्रमुख अरुण वाजपेई, जिला महामंत्री टीसी भोजवाल, देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, सावन, अभिषेक, करन, कुशाग्र समेत कई शिवसैनिक मौजूद रहे। पहल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान में गांव रिछोला व भिंडारा में गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। गोष्ठी में ग्रामीणों से घरों व उसके आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। दोनों गांवों के नंद घरों में पौधरोपण भी किया गया। साथ ही पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सेवा सहयोगियों को दी गई। इस मौके पर समिति सचिव महेश पाल समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशाएं मौजूद रहीं।
इधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर में बीटीसी/ डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा की देखरेख में डायट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रवक्ता टीआर गंगवार, आदेश कुमार, सावित्री देवी, मुनींद्रपाल सिंह, शुभांगी रस्तोगी ने विचार रखे।
विज्ञापन
माधोटांडा। डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र व एसपी बालेंदु भूषण सिंह मंगलवार दोपहर सरकारी अमले के साथ गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने पीपल का पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान सात प्रजातियों के 51 पौधे रोपे गए। डीएम ने उद्गम स्थल पर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। धार्मिक कार्यक्रमों में पालीथिन की जगह पत्तों के पत्तल का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्गम स्थल पर नशे पर पूरी तपरह से पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि उद्गम स्थल पर नशे का सेवन करते पकड़े जाने पर संबंधित से जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर एसडीएम पुष्पा देवरार, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, सीओ अनुराग दर्शन, तहसीलदार विवेक मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि योगेश्वर सिंह, शक्ति सिंह, धनीराम कश्यप, रेंजर संजीव सक्सेना, डिप्टी रेंजर अय्यूब हसन सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा वन महकमे की कर्मचारियों ने चूका बीच, मुस्तफाबाद व बाइफरकेशन में अभियान चलाकर साफ सफाई की और पौधरोपण किया।
इधर चाइल्डलाइन परियोजना व पर्यावरण सुधार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों से पॉलिथीन व प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल न करने सलाह दी। पर्यावरण वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता परवेज हनीफ ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से भूमि का स्वरूप ही नष्ट हो रहा है। इस मसले पर सरकार को गंभीर होना होगा। समन्वयक निर्वान सिंह ने भी विचार रखे। रेल यात्रियों को पर्यावरण संबंधी पंफलेट भी बांटे गए।
बीसलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन महकमे की ओर से प्राथमिक विद्यालय गजरौला पौधारोपण किया गया। इस दौरान आंवला, इमली, गोल्ड मोहर आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर रेंजर हसीब बेग, वन दरोगा रमाकांत सक्सेना, प्रधान प्रतिनिधि रूप कुमार मौजूद रहे। शफी डिग्री कालेज में गोष्ठी में कॉलेज के कोआर्डिनेटर अनीस बेग ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, फईम सिद्दीकी, अंजुम परवीन, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, चिरंजीव गंगवार, मुकेश कुमार, रविंद्र पाल सिंह, दानिश उस्मानी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। इधर निसा गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके प्रधानाचार्य प्रीति यादव समेत स्टाफ मौजूद रहा।
दियोरिया। रेंज कार्यालय में हुई गोष्ठी में रेंजर गंगा प्रसाद पांडेय, प्रकाश वीर, वीरेंद्र कुमार, रतनलाल, रामकृष्ण, शंकर लाल, धर्मपाल, मोहन लाल आदि ने विचार रखे।