{"_id":"5a42a29a4f1c1b4e718bb795","slug":"141514316442-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में बच्चो ने मनमोहक पेंटिंग बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में बच्चो ने मनमोहक पेंटिंग बनाईं
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को नगर स्थित शहीद धर्मबीर सिंह माध्यमिक विद्यालय में नव वर्ष के चलते पेंटिंग एवं वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें छात्र, छात्राओं ने नव वर्ष को लेकर अपनी कलाकारी को दिखाकर मनमोहक पेंटिंग एवं वॉल पेंटिंग बना कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सब पढ़ो सब बढ़ो, वृक्ष धरा का जीवन है आदि विषयों पर भी पेंटिंग बना लोगों को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों ने आगामी नववर्ष पर विद्यालय की साज सज्जा का भी संकल्प लिया। खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने बच्चों द्वारा बनाई पेंटिंग की सराहना की। उन्होंने कहा प्रतिभावान बच्चों को चिंहित कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक रीना शर्मा, एबीआरसी सुधीर वशिष्ठ, राजीव धामा, रेनू, पारुल शर्मा आदि रहे।