फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   140 regular and 251 contract sanitation workers, yet the city's sanitation system remains in disarray

Pilibhit News: 140 नियमित, 251 ठेका सफाईकर्मी फिर भी शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी

Sat, 13 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
140 regular and 251 contract sanitation workers, yet the city's sanitation system remains in disarray
पीलीभीत। नगर पालिका पीलीभीत में करीब 140 नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती है। जबकि, 251 सफाईकर्मी ठेके पर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रखी है।
विज्ञापन

पीलीभीत नगर पालिका में 27 वार्ड हैं। साफ-सफाई के हिसाब से स्टेशन मार्ग को भी एक वार्ड की तरह से गिना जाता है। 140 नियमित (सरकारी) सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। इन पर मोहल्ले की गलियों से कूड़ा उठाना, नालियों की साफ-सफाई, शहर के चिह्नित स्थानों से कूड़ा कलेक्शन आदि की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते नगर पालिका ने 251 ठेका (आउटसोर्सिंग) सफाई कर्मचारियों को लगा रखा है। इस तरह शहर को साफ-स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी 390 कर्मचारियों पर है। करोड़ों खर्च कर संसाधन भी खूब जुटाए गए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा भी किया जाता है। इस सबके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। मुख्य मार्गाें को छोड़कर अधिकांश मोहल्लों की गलियों में कूड़े के ढेर दिखते हैं। नालियों की भी नियमित सफाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed