फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रूझान

अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रूझान

Wed, 08 May 2019 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रूझान
पीलीभीत। दो बच्चों के बीच अंतर के लिए महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन अच्छा लग रहा है। बीते वित्तीय वर्षं 2018-19 में जहां करीब एक हजार महिलाओं ने अंतरा का इंजेक्शन लगवाया। वहीं परिवार नियोजन के लिए दो हजार महिलाओं ने नसबंदी कराई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है परिवार नियोजन के संसाधन लोगों के बीच नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। यही वजह है कि इसके प्रति महिलाओं में तेजी के साथ रूझान बढ़ा है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जिले में परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरूकता लाने को जहां समय-समय पर सारथी रथ गांव गांव भेजा जाता है। वहीं आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी भी महिलाओं व पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विधियों के बारे में बताया जाता है। परिवार नियोजन के संसाधन भी लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जातेे हैं। दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए जहां महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन, छाया टैबलेट, कापर टी जैसे संसाधनों के बारे बताया जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए अंतरा इंजेक्शन तथा परिवार पूरा होने पर नसबंदी के प्रति महिलाओं में रूझान ठीक है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2017 में जिला अस्पताल में अंतरा इंजेक्शन लगाने की शुरुआत हुई, इसके कुछ दिन बाद ही सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 981 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जहां करीब 1900 महिलाओं ने नसबंदी कराई, वहीं वर्ष 2018-19 अप्रैल तक आंकड़ा दो हजार के पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed