{"_id":"5b2c025a4f1c1b603c8b4cf5","slug":"131529610842-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बाधित होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर की बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण तेज गर्मी में लोगों को बिजली के साथ ही पेयजल संकट से जूझना पड़ा। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चरमराई आपूर्ति में तत्काल सुधार कराने की मांग की।
क्षेत्र के लोगाें का कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर की आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह चार बजे से ही आपूर्ति ठप हो गई और दोपहर दो बजे तक यही हाल रहा। दस घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इस कारण लोगों को भयंकर गर्मी में एक एक बूंद पानी तक के लिए तरसना पड़ा। कुछ मोहल्ले में लोग हाथ में बाल्टी लेकर हैंडपंपों पर लाइन में लगे रहे। उधर, बिजली आपूर्ति ठप रहने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
इस हालात से आक्रोशित लोगों ने रेलवे रोड पर इकट्ठा होकर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने अविलंब आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई। विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह का कहना है कि आपूर्ति में जल्द सुधार किया जाएगा।