फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता पर हमला

दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता पर हमला

Sat, 19 May 2018 07:40 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता पर हमला
19 पीबीटीपी 13
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता पर हमला
मठिया नाथ मंदिर के पास तीन युवकों ने की मारपीट
कोतवाली बीसलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर (पीलीभीत)।
दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता राजीव अग्रवाल पर शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। नाम पूछने के बाद अचानक तीनों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। शोर पर आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायल हालत में पीड़ित को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा मामले की छानबीन में जुटी है।

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी भाजपा नेता पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (62) की मेनमार्केट में कंफेक्शनरी की दुकान है। शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर वह अपने बेटे सुमित (वर्तमान नगर अध्यक्ष) के साथ घर जाने को पैदल निकले। इसके बाद बेटा अलग चला गया और वह मठिया नाथ मंदिर पर रूक गए। कुछ देर बाद ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ गए। एक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, बकाया दो ने आकर भाजपा नेता से उनका नाम पूछा। उनके द्वारा नाम बताते ही आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। भाजपा नेता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग जमा होने लगे, जिनको देख आरोपी पास की गलियों से होते हुए भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी की। घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि घायल से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed