फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बकाया गन्ना मूल्य न देने पर कब्जे में ली मिल की चीनी

प्रशासन ने कब्जे में ली उत्पादित चीनी

Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य न देने पर कब्जे में ली मिल की चीनी
suger
बकाया गन्ना मूल्य न देने पर डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बीसलपुर। पिछले पेराई सत्र में आपूर्ति किए गए गन्ने का करोड़ों रुपये दाबे बैठी बरखेड़ा चीनी मिल पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और गन्ना सचिव ने शुक्रवार को बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल पहुंचकर मिल द्वारा चालू सत्र में उत्पादित की गई 6220 क्विंटल चीनी कब्जे में ले ली है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीएम जेपी चौहान ने बताया कि बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के अधिकारियों ने पिछले पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान 19 करोड़ रुपया अब तक किसानों को अदा नहीं किया है। मिल का नया पेराई सत्र शुरू हो गया है। मिल ने नए पेराई सत्र में अब तक 6220 क्विंटल चीनी का उत्पादन भी कर लिया है। डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर एसडीएम और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को चीनी मिल पहुंचकर उत्पादित चीनी अपने कब्जे में ले ली है। एसडीएम ने मिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए पेराई सत्र में उत्पादित चीनी की बिक्री डीएम से अनुमति लेने के बाद की जाए और मिलने वाली धनराशि से किसानों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के व्यापारी पर डाला चार हजार जुर्माना
बीसलपुर। मंडी निरीक्षक रामऔतार ने बताया कि जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही का पेठा व्यापारी मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर शनिवार के मैटाडोर पर पेठा लादकर बरेली ले जा रहा था। मंडी सचल दल प्रभारी शिवकुमार मिश्रा ने उसे चीनी मिल नहर तिराहे पर पकड़ लिया और उस पर चार हजार रुपये जुर्माना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल का नया पेराई सत्र 16 से
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गाजियाबाद से 21 लाख रुपये में मंगाई गई दो हेड स्टाक मशीनें शनिवार को फिट हो गई हैं। मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ अब 16 नवंबर को सुबह 10 बजे डीएम शीतल वर्मा करेंगी।

किसान सहकारी चीनी मिल का नया पेराई सत्र 10 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन मिल की दोनों हेड स्टॉक मशीनें खराब हो जाने के कारण पेराई सत्र 10 नवंबर को शुरू नहीं हो पाया था। मिल प्रशासन ने 21 लाख रुपये की लागत से गाजियाबाद से मंगाई गई दोनों नई हेड स्टॉक मशीनें शनिवार को मिल में फिट करवा दी हैं। जीएम सुरेश चंद्रा ने बताया कि मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा 16 नवंबर को सुबह 10 बजे करेंगी। जीएम ने यह भी बताया कि मिल का नया पेराई सत्र शुरू करने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर गन्ना खरीद के लिए तौल केंद्र लगवा दिए गए हैं। नया पेराई सत्र शुरू होते ही मिल के सभी सामयिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed