फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Footprint of Tiger near Dunedom

ड्यूनीडाम के निकट मिले बाघ के पदचिन्ह

Mon, 16 Oct 2017 11:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 16 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
 Footprint of Tiger near Dunedom
पीलीभीत।
विज्ञापन

जंगल से बाहर घूम रहे बाघों की मॉटिरिंग कर रही टीम को ड्यूनीडाम में गन्ना सेंटर के निकट पदचिह्न मिले हैं। वहीं बेहरी गांव के पास गन्ने के खेत में लगे कैमरे में कैद हुआ है। दोनों क्षेत्रों में बाघ की चहलकदमी होने से ग्रामीणों में दहशत है।

अमरिया क्षेत्र में करीब पांच साल से जंगल से बाहर घूम बाघों की चहलकदमी अब लोगों को परेशान करनी लगी है। सोमवार को सुबह निगरानी टीम को ड्यूनीडाम के निकट लगाए गए गन्ना क्रय केंद्र के पास बाघ के पदचिह्न मिले। इस पर टीम ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं पिछले करीब दो माह से बेहरी गांव के निकट चल रहे अभियान में लगी टीम को गन्ने के खेत में लगे कैमरों में बाघ का फोटो मिला है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि टीम ने सुबह नावकूड, सुस्वार, अंडरायन, जगदीशपुर, हिमकरपुर, भिखारीपुर, नगरिया कालोनी एवं देवहा नदी के किनारे सहित अन्य प्रभावित ग्रामों में गश्त की लेकिन इन गांव में कहीं पदचिह्न नहीं मिले, जिस स्थान पर गन्ने के खेत में कैमरे में फोटो मिली है, वह क्षेत्र में गांव से दूर है फिर भी गांव वालों के साथ बैठक कर चौकन्ने रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed