फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार महिला ग्रापं अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित

चार महिला ग्रापं अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित

Sun, 09 Jul 2017 05:39 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
चार महिला ग्रापं अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित
पीलीभीत। तीन माह ही नवनियुक्ति पर आई चार महिला ग्राम पंचायत अधिकारियों का उनके गृह जनपद में स्थानांतरण हो गया है। इससे जिले में पहले से कम चल रही पंचायत अधिकारियों की संख्या और कम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 721 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी मिलाकर लगभग 85 थे। पिछले दिनों शासन से नई नियुक्ति होने पर करीब 25 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिले में तैनात किया गया था। नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों में छह महिला ग्रापं अधिकारी भी थीं। कुछ दिन कार्यालयों से संबद्ध रहने के बाद सभी को ग्राम पंचायतों में तैनाती दी गई थी। लेकिन चंद दिनों तक काम करने के बाद चार महिला ग्राम पंचायत अधिकारियों का उनके गृह जनपद स्थानांतरण हो गया। इसमें ललौरीखेड़ा में तैनात सिम्मी सिंह का जौनपुर जबकि मरौरी ब्लाक में तैनात पूर्णिमा सिंह, कृतिका मालवीय और प्रतिमा द्विवेदी का स्थानांतरण इलाहाबाद जनपद में हुआ है। जब जिले में केवल दो महिला ग्राम पंचायत अधिकारी क्रमश: प्रियंका गंगवार और रोशनी वर्मा बची हैं जोकि पीलीभीत जनपद की ही निवासी है। चार महिला ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण से जिले में पहले से ही कम चल रही ग्राम पंचायत अधिकारियों की संख्या में और कमी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed