फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13-year-old girl was abducted and sexually assaulted by a young man

नाबालिग से दरिंदगी: 13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म, लखीमपुर के युवक पर आरोप

Sun, 20 Aug 2023 12:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखीमपुर खीरी के एक गांव निवासी युवक ने लड़की को अगवा किया। इसके बाद किराये पर कमरा लेकर उसे बंधक बनाकर रखा। कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
13-year-old girl was abducted and sexually assaulted by a young man
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी ने जब निकाह करने को कहा तो उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 18 मई को गांव के ही धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां से लखीमपुर खीरी के गांव धर्मापुर का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। उसने किशोरी को पलिया और निघासन में किराये पर कमरा लेकर रखा और कई दिन दुष्कर्म किया। किशोरी ने बदनामी का वास्ता देकर निकाह करने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शीशगढ़ बवाल: घर के बाहर खड़े थे सैकड़ों लोग, लगा कि भीड़ दरवाजे तोड़ देगी; किशोर के दादा ने बताया मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी युवक की मां किशोरी को गांव को बाहर छोड़ गई। घर आकर किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शादी का झांसा देकर दो साल किया दुष्कर्म

दूसरे मामले में बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी बृजेश की बहन की शादी उसके घर के पड़ोस में हुई है। इससे बृजेश का उसके घर आना-जाना था।

इसी दौरान बृजेश ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। इसके बाद वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बृजेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed