फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खराबी से चीनी मिल बंद होने पर किसानों ने काटा हंगामा

खराबी से चीनी मिल बंद होने पर किसानों ने काटा हंगामा

Sun, 07 Apr 2019 10:33 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
खराबी से चीनी मिल बंद होने पर किसानों ने काटा हंगामा
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल खराबी के चलते रविवार को चार घंटे बंद रही। गन्ना की तौल बंद होने पर किसानों ने हंगामा किया। शनिवार सुबह खराबी आने से बंद चीनी मिल के बंद हो जाने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। चीफ इंजीनियर का घेराव कर खूब खरी-खोटी सुनाई। आक्रोशित किसानों का कहना था कि चीनी मिल की मरम्मत में घपलेबाजी की जाती है, यही वजह है कि मिल अक्सर खराबी से बंद हो रही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गन्ना तौल कराने को दो से तीन दिन तक तेज धूप में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। चीनी मिल के शीघ्र चलने के आश्वासन पर आक्रोशित किसान शांत हुए। रविवार सुबह करीब 11 बजे चीनी मिल में खराबी आने से फिर मिल बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल बंद कर दी गई। इससे गुस्साएं किसानों ने फिर हंगामा किया। साथ ही शीघ्र ही चीनी मिल न चलने पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगाने की चेतावनी दी। दोपहर करीब तीन बजे खराबी दूर कर मिल को चला दिया गया। सीसीओ एके भट्ट ने बताया कि आरबीसी चेन की खराबी और एक रोलर जाम होने से मिल बंद हो गई थी। खराबी दूर कर मिल को चला दिया गया। उन्होंने बताया कि मिल की मशीनें पुरानी होने से दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना अभी बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed