फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फिर लडख़ड़ाई बिजली व्यवस्था, शहर वासी परेशान

फिर लडख़ड़ाई बिजली व्यवस्था, शहर वासी परेशान

Fri, 08 Feb 2019 11:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
फिर लडख़ड़ाई बिजली व्यवस्था, शहर वासी परेशान
पीलीभीत। दिन भर की आंख मिचौली के बाद बृहस्पतिवार रात दोबारा बारिश होते ही एक बार फिर बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। फाल्ट के चलते रात भर बिजली गुल रही। इसके बाद शुक्रवार सुबह सुधार के बाद चेक करते ही नकटादाना फीडर में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में आग लग गई। इसको तो कुछ देर में सुधार लिया गया। शहर के बाकी हिस्सों की सप्लाई ठीक हुई लेकिन एक फाल्ट के न मिलने के कारण दोपहर तक एक इलाका बिजली संकट से जूझता रहा। बाद में सप्लाई चालू होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार रात से बिगड़ा मौसम का मिजाज शहर वासियों के लिए बिजली संकट लेकर आया है। तारों के टूटने और बारिश से हुए फाल्ट के चलते बुधवार रात भर बिजली नहीं आई थी। जिसका बृहस्पतिवार सुबह सुधार कराया जा सका था। रात को दोबारा बारिश होने के बाद समस्या जस की तस बन गई। बारिश होते ही निरंजनकुंज और एकता नगर के पास फाल्ट हो गए। जिससे बृहस्पतिवार को रात भर बत्ती गुल रही। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह इसका सुधार किया गया। जिसके बाद शहर की सप्लाई शुरू हुई, लेकिन चेक करते ही नकटादाना फीडर पर लगा वैक्यूम सर्किट ब्रेकर आग लगने से खराब हो गया। इससे नकटादाना फीडर से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। इसका जैसे-तैसे सुधार कराकर पावर कॉरपोरेशन की टीम राहत महसूस कर रही थी कि अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड के आसपास के इलाकों में इंसुलेटर में जलभराव के चलते सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी। इसका सप्लाई शुरू करते ही फाल्ट होने लगे। एसडीओ रनवीर सिंह की अगुवाई में टीमें लगी रही, लेकिन घंटों बाद भी फाल्ट की वजह तो पता लग गई, लेकिन स्थान नहीं मिल सका। इसके बाद धूप से इंसुलेटर का पानी सूखते ही सप्लाई दोपहर बाद सुचारू कर दी गई। हालांकि बारिश होने पर इसके दोबारा खराब होने से अफसर भी इनकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा फाल्ट होने पर सप्लाई बाधित रही थी। बाद में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में आग लगने से कुछ इलाकों में दिक्कत आई। हालांकि इसका समय रहते टीम ने सुधार कर सप्लाई शुरू कर दी। अशोक कॉलोनी के इलाके में फाल्ट नहीं मिल सका है। इंसुलेटर में जलभराव से दिक्कत हो रही है। फिलहाल सभी जगह की सप्लाई चालू कर दी गई है। - रनवीर सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed