{"_id":"5bef23edbdec226933278347","slug":"121542398957-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के संयुक्त तत्वाधान में साफ सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक वंदना रानी एवं स्वाति सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वच्छता रैली में शामिल शिक्षकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्वच्छता से संबंधित नारे लिखे बैनर पोस्टर लेकर आगे बढ़ रहे थे और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली संपूर्ण नगर का भ्रमण कर वापस विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल शिक्षकों ने लोगों से अपने घरों एवं आस पास में सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दीपाली धामा, चारू, पुष्पलता, सुनीता शर्मा, आदर्श शर्मा, अतुल आत्रेय आदि रहे।