{"_id":"5aba9c954f1c1b68248b7968","slug":"121522179221-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को उपहार दिए, आशा को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को उपहार दिए, आशा को सम्मानित किया
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एनएचएम के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम बसी, सुन्हैड़ा, मुबारकपुर, घिटोरा एवं रटौल आदि गांवों में मंगलवार को सास बहु सम्मलेन का आयोजन किया। इसमें गर्भवती महिलाओं को उपहार दिए और अच्छा कार्य करने वाली आशा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत क्षेत्र के गांवों में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सास-बहू सम्मेलन का आयोजित किए। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई योजनाओं का उपयोग करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और गर्भवती को उपहार दिए। सास ने मिलकर अपनी बहु के गर्भ की सुरक्षा करने सुरक्षित प्रसव करने और नवजात का नियमित टीकाकरण करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में आशा, एएनएम एवं ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सास और बहू पहुंचीं। डीपीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन महिलाओं ने अपने बच्चों में पूर्ण टीकाकरण कराया है। जिन महिलाओं ने दो बच्चों के जन्म के बाद स्थायी रूप से परिवार नियोजन के साधनों का पूर्ण प्रयोग किया है। इन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, एलएचवी संतोष बाला एएनएम शकुंतला, सुमन गोस्वामी, पूनम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।