{"_id":"5a71c04b4f1c1b82268b76e6","slug":"121517404235-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर रीक्षण में नौ सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर रीक्षण में नौ सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने बुधवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक नगर के कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया, जिसमें नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक नगर के कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया। चेयरमैन ने बताया कि सत्यापन में विजय कुमार, अजय कुमार, गोरा, रामबेटी, कपिल कुमार, विश्राम, बलराम, गुड्डी और विनोद कुमार आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों के ड्यूटी से अनुपस्थित होने के कारण इनके क्षेत्रों में काफी गंदगी मिली। चेयरमैन ने बताया कि सफाई निरीक्षक उमेश चंद्र आनंद को इन अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों का जवाब तलब करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जवाब मिलने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा और तदानुसार कार्रवाई की जाएगी।