{"_id":"5a42498c4f1c1b8e698c3e2a","slug":"121514293644-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को देख भाग लिपिक, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को देख भाग लिपिक, कार्रवाई के निर्देश
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को देख भागा लिपिक, कार्रवाई के निर्देश
बीसलपुर। एसडीएम सूरज कुमार यादव ने मंगलवार सुबह 11 बजे गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ तीन गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एक केंद्र पर लिपिक टीम को देख मौके से भाग निकला। इस पर एसडीएम ने लिपिक पर कार्रवाई के निर्देश डीसीओ को दिए।
मंगलवार सुबह एसडीएम सूरज यादव गन्ना विभाग के अफसरों संग मधवापुर, दियोरिया अ और ब गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। खरीद संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण करने पर पता चला कि मधवापुर केंद्र पर अब तक 38 हजार, दियोरिया अ पर 28 हजार और दियोरिया ब पर 28 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों की गन्ना तौल, उतार, भंडारण और प्रेषण समेत सारी व्यवस्थाएं परखीं जो संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। खरीद संबंधी अभिलेख अधूरे, गन्ने का भंडारण बेतरतीब मिला। दियोगिरया अ क्रय केंद्र का समिति लिपिक दिनेश सिंह टीम को देख भाग गया। एसडीएम ने लापरवाह लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डीसीओ राजेश्वर सिंह को दिए। इस मौके पर एसडीएम, डीसीओ के अलावा एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।