{"_id":"5a2581fd4f1c1b86698bf82a","slug":"121512407549-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दी तबादला कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दी तबादला कराने की धमकी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चीनी मिल के अधिकारी से फोन पर की नोकझोंक
बीसलपुर। एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को ड्यूटी पर न लिए जाने के मुद्दे पर जिले के एक भाजपा विधायक और चीनी मिल के अधिकारी में फोन पर काफी नोकझोंक हुई। विधायक ने मिल के गन्ना अधिकारी नीरज शुक्ला को तबादला कराने की धमकी दी है।
मिल के गन्ना अधिकारी नीरज शुक्ला ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना अनुभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी छेदालाल गंगवार को लापरवाही के चलते इस वर्ष मिल अधिकारियों ने ड्यूटी पर नहीं लिया गया है। अधिकारियों के बार-बार चक्कर लगाने पर भी जब छेदालाल को ड्यूटी पर नहीं लिया गया, तब उसने रविवार को भाजपा विधायक से शिकायत की। भाजपा विधायक ने छेदालाल से पूरा मामला समझने के बाद फोन पर चीनी मिल के गन्ना अधिकारी से उसे तत्काल ड्यूटी पर लेने को कहा। नीरज शुक्ला का कहना है कि जब उन्होंने उसे ड्यूटी पर लेने में असमर्थता जताई, तभी विधायक ने गुस्से में आकर उस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए उनका तबादला कराने की धमकी दे डाली। नीरज शुक्ला ने बताया कि उन्होंने घटना की मौखिक सूचना मिल प्रबंधक को दे दी है। यह मामला चीनी मिल में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।