फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टीम भावना से काम करे मतदान अधिकारी

टीम भावना से काम करे मतदान अधिकारी

Sun, 12 Nov 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
टीम भावना से काम करे मतदान अधिकारी
चुनाव कर्मियों को दिया मतदान का प्रशिक्षण
विज्ञापन


पीलीभीत। निकाय चुनाव के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों को मतदान का पहला प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम बृजकिशोर ने कहा कि मतदान अधिकारी टीम भावना से निडर होकर काम करें। प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मियों को मतपेटिका सील करने, मतपत्र मोड़ने आदि का अभ्यास भी कराया गया।

26 नवंबर को होने वाला स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए प्रशासन ने मतदान कार्मिकों की तैनाती कर दी है। रविवार को सुबह अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सभी को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने मतदान कर्मियों को मतपत्र लेखा, विभिन्न पैकिंग एवं लिफाफों के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएस ढाका ने मतदान कर्मियों के अधिकार और उनके कर्तव्य एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रभारी डीडीओ एसके उपाध्याय ने मतदाता सूची से मिलान, स्याही लगाने और मतपत्र को मतपेटिका में डालने का तरीका समझाया। एडीएम बृजकिशोर ने कहा कि निकाय चुनाव में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी भयमुक्त होकर कार्य करें। किसी भी दबाव या तनाव में न रहें। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ मतदान संपन्न कराने की अपील की। इस मौके पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed