फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंगनबाड़ी की स्थिति पर तरस खाइये प्रधानमंत्रीजी

आंगनबाड़ी की स्थिति पर तरस खाइये प्रधानमंत्रीजी

Fri, 01 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी की स्थिति पर तरस खाइये प्रधानमंत्रीजी
पीलीभीत। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का कार्य बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने नेहरू पार्क में धरना देकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंगनबाड़ी वर्कर्स की दयनीय स्थिति पर तरस खाकर उद्वार करने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ के तत्वावधान में जिले भर से आंगनबाड़ी शुक्रवार को नेहरू पार्क पहुंची। हालांकि बारिश के चलते महिलाओं की संख्या कम थी, लेकिन उनके आंदोलन में जोश भरपूर था। वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि वर्कर्स और सहायिका को सिर्फ 133 रुपये एवं 66 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जा रहा है। हमारे साथ हो रहे इस अन्याय में न तो कोई एनजीओ बोल रहा है और न ही महिला आयोग। श्रम विभाग भी न्यूनतम मजदूरी से कम मिलने पर अपनी चुप्पी साधे हुआ है। आखिर हमारा गुनाह क्या है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में फिर वहीं भूली बिसरीं यादें ही शेष बचती हैं। महामंत्री निर्मल कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारी दयनीय हालत में कुछ तो तरस खाइए। आखिर कुपोषण को दूर करने वाली खुद कब तक कुपोषित रहेंगी। इस बाबत आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें मुन्नी देवी, उपासना गौतम, रूचि लोधी, अनूप गंगवार, राखी, दिप्ती वर्मा, आरती, अनीता, विमला देवी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed