{"_id":"595e2d134f1c1bd1068b4976","slug":"121499344147-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में फाल्ट से चरमराई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में फाल्ट से चरमराई बिजली व्यवस्था
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग की ओर से किए गए पुख्ता बंदोबस्त की पोल खुलने लगी है। दो दिन हुई बारिश में शहर से लेकर देहात तक बिजली सप्लाई चरमरा गई है। अफसर फाल्ट का रोना रो रहे हैं। अधिकारियों पर शिकायत को अनसुना करने और उपभोक्ता को टरकाने का आरोप लग रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली सप्लाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। विभागीय अधिकारियों ने भी बयानबाजी की। कुछ दिनों तक इसका असर दिखाई दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जगह-जगह हो रहे फॉल्ट से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शहर वासियों के सामने बिजली संकट गहरा गया। कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से फॉल्ट हो गए। इससे बरसात शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। शहर से देहात तक घंटों बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। इसको बारिश रुकने के बाद सुधार कराकर सुचारु कराया जा सका।
000
बरसात में इसका रखें ख्याल
- बारिश के समय बिजली लाइन से दूर रहें ।
- किसी पेड़ टहनी विद्युत लाइन पर गिर जाती है तो उसे खुद न हटाएं। इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र या फिर 1912 पर दें।
- किसी भी बिजली लाइन या ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ न करें।
- लुपिंग ना करे, ऐसा करने से हाईवोल्टेज का करंट आप में से प्रवाहित हो सकता है।
- कहीं पर भी चिंगारी उठ रही हो, तार टूट जाए या किसी पोल में करंट आने पर विभागीय अफसरों को सूचित करें।
- घर के पोल से किसी भी जानवर को ना बांधे, कभी भी करंट प्रवाहित हो सकता है ।
- मीटर के अलावा सीधे पोल के तार ना लगाएं क्योंकि सप्लाई आने पर आपके घर के उपकरण जल सकते है।
000
बरसात में पेड़ की टहनियां तारों पर गिरने से फॉल्ट की समस्या आ रही है। इनका तत्काल सुधार कराया जाता है। किसी कर्मचारी के साथ दुखद हादसा न घटित हो, इसलिए सुधार कार्य में जल्दबाजी नहीं की जाती। पब्लिक सहयोग करे, कमी नहीं होने दी जाएगी। - रणजीत सिंह, अधिशासी अभियंता