{"_id":"66b3b6c58bd0c00202047c39","slug":"12-people-from-both-sides-were-injured-in-the-bloody-clash-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120617-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव हरूनगला में मंगलवार को देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव हरूनगला निवासी वीरेंद्र पाल और प्रेमपाल के बीच पिछले काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को देर रात गांव में ही एक स्थान पर दोनों लोगों का आमना-सामना हो गया। पहले कहासुनी हुई और बाद में गाली-गलौज होने लगा। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, बांका, चाकू और तलवार लेकर पहुंच गए और भिड़ गए।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। इस संघर्ष में प्रथम पक्ष के वीरेंद्र पाल, उनकी मां नन्हीं देवी, सतीश, अरविंद, सुरेंद्र, फूलचंद्र पुत्तूलाल, श्रीपाल और दूसरे पक्ष के प्रेमशकर, श्रीपाल, लाखनलाल, मिथुन, प्रेमनरायन और संजू घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम पक्ष के वीरेंद्र पाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रेमशंकर, श्रीपाल, लाखनलाल, मिथुन, प्रेमनरायन और संजू को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष के प्रेमशंकर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में वीरेंद्र पाल, सतीश, अरविंद, सुरेंंद्र, फूलचंद्र और पुत्तूलाल को नामजद किया गया है।