{"_id":"642c7ec717ac98c78c0fd094","slug":"1170-patients-came-in-opd-740-patients-of-cough-cold-fever-allergy-came-out-pilibhit-news-c-4-1-117497-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओपीडी में आए 1170 मरीज, खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी के निकले 740 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओपीडी में आए 1170 मरीज, खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी के निकले 740 मरीज
विज्ञापन
- चार दिनों से मौसम में परिवर्तन के साथ हो रही बूंदाबांदी से फैल रहा वायरल
- जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से लग रही मरीजों की लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में चार दिनों से मौसम में परिवर्तन के साथ ही हो रही बारिश की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार 1170 मरीज आए, इनमें से 740 लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के थे। यानी 63 फीसदी मरीज वायरल और त्वचा संबंधी बीमारियों के हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ने से डॉक्टर भी परेशान हैं।
गर्मी शुरू होते ही जिले में इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा मंडराया था। फरवरी माह में गले में जकड़न के मरीज ज्यादा निकले थे, हालांकि यहां इंफ्लूएंजा की जांच के लिए किसी का सैंपल लखनऊ नहीं भेजा गया इसलिए किसी मरीज में इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन 60 फीसदी मरीजों में इस वायरस के लक्षण मिल रहे थे। तापमान में बढ़ोतरी हुई तो इंफ्लूएंजा वायरस का खतरा टल गया। अब पिछले चार दिन से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद तापमान भी कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है।
मौसम में नमी के साथ ही कुछ पल में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही हो रही बेमौसम बारिश से एक बार फिर संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। बारिश की वजह से मौसम में नमी और गर्मी से वायरल फैल रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई। दोपहर दो बजे के बाद डॉक्टरों ने जो आंकड़ा पेश किया उसमें पचास प्रतिशत से ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
-- -- --
वायरल फैलते ही जिला अस्पताल में दवाओं की किल्लत
- पिछले चार दिन से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से दवाओं की भी किल्लत हो गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों को सिर्फ पैरासिटामोल दी गई। खांसी के मरीजों को सीरप भी नहीं मिल सका। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। दवाएं कम पड़ी हैं इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई है। वह मेडिकल इंचार्ज को बुलाकर दवओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी करेंगे।
-- -- -- -- --
विशेषज्ञ की राय- ठंडी चीजों का न करें सेवन
- मौसम में हर घंटे बदलाव देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा सुबह-शाम अभी सर्दी का एहसास हो रहा है। ऐसे मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती है। इस वक्त वायरल फीवर भी चल रहा है। बरसात होने से त्वचा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। एलर्जी उभरने लगती है। ऐसे में ठंडी वस्तुओं के सेवन से सभी को बचना चाहिए, हल्की नमी होने पर भी पूरे कपड़े पहनें। - डॉ. राजीव गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन जिला अस्पताल
-- -- -- -- -