फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। सरकारी राशन की कालाबाजारी करने और फर्जी दस्तावेज बनाकर रिकॉर्ड मेंटेन करना ड्यूनी केसरपुर गांव के कोटेदार को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराई तो लगाए गए आरोप सही निकले। जिसके बाद कानूनी शिकंजा कसते हुए पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ धोखाधड़ी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ड्यूनी केसरपुर गांव के कोटेदार धर्मेंद्र के खिलाफ बीते साल शिकायत मिली थी। इसमें सरकारी राशन के उठान में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए गए थे। यह बताया था कि कोटेदार राशन की कालाबाजारी करता है। इसके अलावा पात्रों को भी निर्धारित शुल्क से अधिक में देता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में कमेटी गठित कर जांच कराई। इसमें लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। राशन की कालाबाजारी को लेकर 38 लोगों की जांच अधिकारी ने बयान भी दर्ज किए। इसके अलावा कुछ अभिलेख भी रिकॉर्ड में फर्जी निकले। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब डीएम के आदेश पर मामले की तहरीर दी गई। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कोटेदार धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed