फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत के अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, हुए सम्मानित

पीलीभीत के अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, हुए सम्मानित

Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, हुए सम्मानित
अभिषेक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। भुवनेश्नर में हुई 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के अभिषेक ने ऑटो रोटेटिंग सोलर पैनल का मॉडल प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहराया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में 27 दिसंबर को सोया यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में हुए कार्यक्रम में देश के अलावा दस एशियन और पांच खाड़ी देशों के करीब 800 बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य स्तर पर चयनित हुए बेनहर पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अभिषेक कुमार ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक गुरसेवक सिंह ने हिस्सा लिया। अभिषेक द्वारा ऑटो रोटेटिंग सोलर पैनल का प्रदर्शन किया। अभिषेक ने अपने सोलर पैनल को इस तकनीकी से विकसित किया है कि जैसे-जैसे सूर्य घूमेगा, सोलर पैनल भी घूमता जाएगा। ऐसे में सोलर पैनल ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा को संचित कर विद्युत ऊर्जा पैदा कर सकता है। अभिषेक की इस उपलब्धि पर उसे मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समन्वयक ने बताया कि यदि अभिषेक के सोलर पैनल का कोई कंपनी सेलेक्शन करती है, तो उसे रॉयल्टी मिलने के साथ स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed