{"_id":"5b3bbd094f1c1b92468b4742","slug":"11530641673-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के सवाल पूछने के बाद अनुदेशक हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के सवाल पूछने के बाद अनुदेशक हुई बेहोश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
anudeshak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफॉर्म वितरण के दौरान बीएसए के सवाल पूछने के कुछ समय बाद एक महिला अनुदेशक बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। अनुदेशक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीएसए डॉॅ. इंद्रजीत प्रजापति मंगलवार सुबह नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण करने पहुंचे थे। इस दौरान बीएसए ने वहां मौजूद अनुदेशक रेखा गंगवार से रंगों से संबंधित सवाल पूछे। बताते हैं कि अनुदेशक एक सवाल का जवाब नहीं दे सकी। इस पर बीएसए ने कहा कि जब इतने सरल सवाल नहीं आते हैं तो बच्चों को कैसे पढ़ाती हो ? बताते हैं कि कुछ देर बाद ही अनुदेशक बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि बीएसए के सवालों से घबराकर अनुदेशक बेहोश होकर गिर पड़ी। आननफानन में अनुदेशक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद कुछ अनुदेशकों ने आरोप लगाया कि बीएसए के सख्त रवैये की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि जानकारी पर पता चला कि अनुदेशक को पहले भी चक्कर आते थे। होश में आने पर अनुदेशक ने भी इसकी तस्दीक की। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि बीएसए अनुदेशक से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ले रहे थे। कुछ देर बाद ही अनुदेशक की तबियत खराब हुई। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि डांटने का आरोप निराधार हैं। उन्होंने अनुदेशक से सामान्य तरीके से बात की थी। वार्तालाप के कुछ समय बाद अनुदेशक की तबियत खराब हुई।